भागलपुर : ठंड से मौत – भागलपुर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
जिससे आम जनों पर इस ठंड का खास असर दिख रहा है।
खासकर मजदूर तबके के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं आज सुबह खलीफा बाग चौक के आगे मजार के पास ठंड के प्रकोप से एक रिक्शा चालक मजदूर की मौत हो गई।
रिक्शा चालक की ठंड से मौत
रिक्शा चालक की पहचान बढ़हपुरा के जगतपुर के रहने वाले के रूप में हुई है।
वहीं आसपास के लोगों ने जब परिजनों को इसकी सूचना दी जो परीजन भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे
और शव को अपने साथ ले गए।
इस बीच सड़क पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
अजय कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















