रिम्स-2 निर्माण का विरोध तेज, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आज जमीन पर चलाएंगे हल

रांची: झारखंड में रिम्स-2 (RIMS-2) के निर्माण को लेकर विरोध की आवाज लगातार तेज होती जा रही है। आदिवासी समुदाय ने इस प्रोजेक्ट का खुलकर विरोध किया है और अब इस आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी कूद पड़े हैं। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि 24 अगस्त को वह रिम्स-2 की जमीन पर हल जोतेंगे। इसी कड़ी में आज वे ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

चंपाई सोरेन ने साफ कहा है कि आदिवासियों की जमीन उनकी पहचान और जीवन का आधार है। ऐसे में उनकी जमीन किसी कीमत पर छीनी नहीं जा सकती। पूर्व सीएम के इस कदम से आंदोलन को और बल मिलने की संभावना जताई जा रही है।

रिम्स-2 निर्माण का विरोध तेज, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आज जमीन पर चलाएंगे हल
रिम्स-2 निर्माण का विरोध तेज, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आज जमीन पर चलाएंगे हल

बड़ी संख्या में जुटेंगे ग्रामीण और आदिवासी समुदाय

रिम्स-2 निर्माण का विरोध करने के लिए आज बड़ी संख्या में ग्रामीण और आदिवासी समुदाय के लोग जुटेंगे। हल-जोतो-रोपा आंदोलन के तहत चंपाई सोरेन खुद जमीन पर हल चलाएंगे और ग्रामीणों के साथ विरोध दर्ज कराएंगे। आंदोलनकारी लगातार मांग कर रहे हैं कि सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए वैकल्पिक जमीन की व्यवस्था करे, ताकि आदिवासी समाज की जमीन सुरक्षित रहे।

लगातार हो रहा है विरोध

रिम्स-2 निर्माण को लेकर पिछले कई हफ्तों से विरोध-प्रदर्शन जारी है। आदिवासी संगठनों का कहना है कि वे स्वास्थ्य सुविधा का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके पैतृक अधिकारों और जमीन से समझौता नहीं किया जा सकता। चंपाई सोरेन के सक्रिय होने से इस आंदोलन को राजनीतिक मजबूती भी मिल गई है।

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img