RIMS Medical Negligence Case: HIV मरीज का बिना जांच ऑपरेशन, दो जूनियर डॉक्टर संक्रमण के खतरे में

रिम्स रांची में लापरवाही, HIV संक्रमित महिला का बिना जांच ऑपरेशन, दो जूनियर डॉक्टर सुई संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा।


RIMS Medical Negligence Case : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक गंभीर चिकित्सा लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रसव के लिए आई एक महिला का बिना समुचित जांच के ऑपरेशन कर दिया गया। बाद में खुलासा हुआ कि महिला पिछले तीन वर्षों से एचआईवी संक्रमित है, जिससे अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

RIMS Medical Negligence Case:बिना जांच ऑपरेशन, बाद में सामने आई HIV रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, जगत्राधपुर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी महिला प्रसव पीड़ा के बाद रिम्स पहुंची थी। महिला ने डॉक्टरों को पूर्व में कराई गई नॉन-रिएक्टिव रिपोर्ट दिखाई, जिसके आधार पर उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया।
अस्पताल में भर्ती के बाद न तो उसकी दोबारा एचआईवी जांच कराई गई और न ही किसी प्रकार की विशेष सावधानी बरती गई। ऑपरेशन के बाद जब विस्तृत मेडिकल हिस्ट्री ली गई, तब यह सामने आया कि महिला और उसका पति पिछले तीन वर्षों से एआरटी सेंटर से दवा ले रहे हैं।

RIMS Medical Negligence Case:दो जूनियर डॉक्टर सुई के संपर्क में, बढ़ा संक्रमण का खतरा

प्रसव के दौरान ऑपरेशन थिएटर में मौजूद दो जूनियर डॉक्टर उसी सुई के संपर्क में आ गईं, जिससे उनमें संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है।
घटना के बाद दोनों डॉक्टरों में भय का माहौल है और उन्होंने इसकी सूचना वरिष्ठ डॉक्टरों को दे दी है। अब उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है, जिसके बाद ही संक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

RIMS Medical Negligence Case:अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस पूरे मामले ने रिम्स की कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना ताजा जांच के ऑपरेशन करना और संक्रमण संबंधी मानकों का पालन नहीं करना बड़ी चूक मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में सख्त मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक होता है, ताकि डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Saffrn

Trending News

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...

झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD...

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक...

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...

मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं...

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की 8वीं...

Dhanbad Rail Mandal इस वर्ष माल ढुलाई में रहा अव्वल, यात्री...

Dhanbad:  Dhanbad Rail Mandal एक बार फिर से माल ढुलाई में अव्वल हुआ है। वर्ष 2025 - 2026 में 194.73 मिलियन टन माल ढुलाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img