RIMS Ranchi Fraud: केरल से 1 लाख में Ambulance बुक, किराया दिए बिना भागे मरीज व अटेंडेंट, 95 हजार वसूले

RIMS Ranchi Fraud: केरल से रांची आए मरीज और अटेंडेंट ने एंबुलेंस चालक को किराया दिए बिना छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से 95 हजार रुपये दिलाए।


RIMS Ranchi Fraud रांची: रांची में एंबुलेंस चालक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। केरल में कार्यरत एक व्यक्ति ने तबीयत बिगड़ने पर एक लाख रुपये में एंबुलेंस बुक कर गुरुवार देर रात रांची पहुंचा। उसके साथ दो अटेंडेंट भी थे। बरियातू रोड पहुंचने के बाद मरीज और अटेंडेंट ने चालक एडवर्ड से गाड़ी रोकने को कहा और थोड़ी देर इंतजार करने की बात कही।

इसके बाद दोनों अटेंडेंट मरीज को लेकर रिम्स की ओर चले गए और किराया देने का आश्वासन देकर लौटने की बात कही। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वे नहीं लौटे तो चालक एडवर्ड परेशान हो गया। उसने रिम्स में खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।


Key Highlights

  1. केरल से 1 लाख रुपये में एंबुलेंस बुक कर रांची पहुंचे मरीज

  2. बरियातू रोड पर चालक को छोड़कर रिम्स में जाने के बाद फरार

  3. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की

  4. टेक्निकल सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर दोनों पकड़े गए

  5. 95 हजार रुपये चालक के खाते में ट्रांसफर कराए गए


RIMS Ranchi Fraud: एसएसपी की नजर पड़ी, तुरंत कार्रवाई

देर रात मेन रोड पर भटकते हुए चालक पर औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी की नजर पड़ी। जानकारी लेने पर चालक ने पूरी घटना बताई कि किराया दिए बिना मरीज और अटेंडेंट फरार हो गए हैं। एसएसपी ने तुरंत बरियातू थानेदार को फोन कर मदद का निर्देश दिया।

मामला राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान से जुड़ा था, जहां पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की। पता चला कि मरीज रिम्स पहुंचा जरूर था, लेकिन किसी वार्ड में भर्ती नहीं हुआ।

RIMS Ranchi Fraud: टेक्निकल सेल से मिला लोकेशन

पुलिस जांच में सामने आया कि फरार मरीज का नाम असीम सुरीन है, जो खूंटी का रहने वाला है। टेक्निकल सेल की मदद से अटेंडेंट की लोकेशन दूसरे जिले में ट्रेस की गई। पुलिस टीम वहां पहुंची और मरीज व अटेंडेंट को पकड़ लिया।

पकड़े जाने के बाद 95 हजार रुपये एंबुलेंस चालक के खाते में ट्रांसफर कराए गए। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img