Air Ambulance Fare Hike: ATF महंगा होने से रांची से चार्टर विमान किराया दोगुना, मरीजों की बढ़ी परेशानी

 रांची से चार्टर और एयर एंबुलेंस सेवाएं महंगी हुईं। ATF कीमतों में बढ़ोतरी से दिल्ली का किराया 6.5 लाख से बढ़कर 13 लाख रुपये पहुंचा।


Air Ambulance Fare Hike रांची: एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब चार्टर और एयर एंबुलेंस सेवाओं पर भी साफ दिखने लगा है। रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए संचालित चार्टर विमानों और एयर एंबुलेंस का किराया पिछले कुछ समय में लगभग दोगुना हो गया है। इससे व्यवसायिक यात्रियों के साथ-साथ गंभीर मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी काफी बढ़ गयी है।

विमानन कंपनियों का कहना है कि एटीएफ की कीमतों में करीब ढाई गुना तक वृद्धि होने से संचालन लागत में भारी इजाफा हुआ है। इसके अलावा मेंटेनेंस, क्रू चार्ज, एयरपोर्ट टैक्स और तकनीकी खर्च भी बढ़ गये हैं, जिसका सीधा असर यात्रियों को उठाना पड़ रहा है।

Air Ambulance Fare Hike: दिल्ली से चेन्नई तक सभी रूट पर बढ़ा किराया

जानकारी के अनुसार पहले रांची से दिल्ली के लिये चार्टर विमान बुक करने में लगभग 6.5 लाख रुपये खर्च होते थे, लेकिन अब यही किराया बढ़कर करीब 13 लाख रुपये तक पहुंच गया है।

इसी तरह रांची से मुंबई का किराया पहले 11 से 12 लाख रुपये था, जो अब बढ़कर 16 से 17 लाख रुपये हो गया है। वहीं रांची से चेन्नई और वेल्लोर के लिये पहले 12 से 13 लाख रुपये खर्च होते थे, लेकिन अब यात्रियों को 17 से 18 लाख रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

रांची से हैदराबाद के लिये भी चार्टर विमान का किराया अब 15 से 16 लाख रुपये तक पहुंच गया है।


Key Highlights

  • एटीएफ महंगा होने से चार्टर विमान किराया लगभग दोगुना

  • रांची-दिल्ली का किराया 6.5 लाख से बढ़कर 13 लाख रुपये

  • एयर एंबुलेंस सेवाओं पर सबसे ज्यादा असर

  • मेंटेनेंस और एयरपोर्ट टैक्स बढ़ने से संचालन लागत में इजाफा

  • रांची से हर महीने औसतन 20 चार्टर उड़ानें संचालित


Air Ambulance Fare Hike: एयर एंबुलेंस सेवाओं पर सबसे ज्यादा असर

चार्टर सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि एयर एंबुलेंस सेवाओं पर इसका सबसे अधिक असर पड़ा है। इन विमानों का इस्तेमाल गंभीर मरीजों को आपातकालीन स्थिति में बड़े शहरों के अस्पतालों तक पहुंचाने के लिये किया जाता है।

किराये में भारी बढ़ोतरी के कारण अब मध्यम वर्गीय परिवारों के लिये एयर एंबुलेंस सेवा लेना बेहद कठिन होता जा रहा है। कई मामलों में मरीजों के परिजनों को इलाज और यात्रा खर्च दोनों का बड़ा आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।

Air Ambulance Fare Hike: हर महीने 20 उड़ानें संचालित

रांची से हर महीने औसतन 20 चार्टर और एयर एंबुलेंस उड़ानें संचालित होती हैं। ये विमान दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों के लिये उड़ान भरते हैं।

विमानन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि यदि एटीएफ की कीमतों में जल्द कमी नहीं आयी तो आने वाले दिनों में चार्टर और एयर एंबुलेंस सेवाओं का किराया और बढ़ सकता है।

Jagannath Rath Yatra 2026: आज देव स्नान यात्रा, 15 दिन के...

 रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में आज देव स्नान यात्रा होगी। भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के एकांतवास पर जाएंगे। 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा निकाली...

Jharkhand Health Update: 108 एंबुलेंस सेवा का बदलेगा स्वरूप, गांवों तक...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नया एसओपी तैयार किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल तक मुफ्त सेवा मिलेगी, जबकि निजी अस्पताल चुनने...

Jharkhand Education: वित्तरहित स्कूलों को बड़ी राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में अब...

 झारखंड सरकार ने वित्तरहित हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब दो की जगह एक...