RJD कंफ्यूज और डिफ्यूज भी – सम्राट चौधरी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग जंगलराज के रूप में अमावस्या की रात देख चुके हैं, अब पूर्णिमा की रोशनी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार विकास के पथ पर चल रहा है। उन्होंने मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि राजद कंफ्यूज भी दिखती है और डिफ्यूज भी है। तेजस्वी यादव को राजद का दूसरा प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे जनवरी से घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। कई बार वे घोषणा पत्र जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि लालू यादव का परिवार लूटने, अराजकता, भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। ये लोग चुनाव हारने के डर से चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

इस चुनाव में RJD कहीं लड़ाई में नहीं दिखता है – सम्राट चौधरी

‎उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राजद कहीं लड़ाई में नहीं दिखता है। महागठबंधन के लोग कंफ्यूज हैं। राहुल गांधी तो अभी से ही वोट चोरी का नारा देने लगे हैं। विकास के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि 2005 से 2020 तक सड़कों को देखा जाए तो जिस बिहार में आठ हजार किलोमीटर सड़क नहीं थी, वहां करीब 1.50 लाख किलोमीटर सड़क बनी है. ‎उन्होंने बिजली, पेयजल, मेडिकल कॉलेज को लेकर कहा कि यह विकास दिखता है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। गंगा में तब चार पुल थे, आज आठ बन चुके और आठ निर्माणाधीन हैं। उन्होंने अनाज के उत्पादन में वृद्धि को लेकर भी आंकड़ों के जरिए बताया। यह बदला हुआ बिहार है, अब कोई कंफ्यूज है तो उसे कुछ नहीं किया जा सकता है।

सम्राट ने कहा- जनता ने भी तय कर लिया है कि इनसे कुछ नहीं हो सकता

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता ने भी तय कर लिया है कि इनसे कुछ नहीं हो सकता। ये लोग जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं कर सकते, ये सिर्फ अपने लिए कर सकते हैं। ‎उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पर लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि वे कभी भी मेडिकल कॉलेज के मालिक नहीं हो सकते, कोई ट्रस्टी हो सकता है, मालिक नहीं हो सकते। खुद पर लगे आरोपों को लेकर भी उन्होंने कहा कि इस पर न्यायालय अपना काम कर रही है। 30 साल से ये आरोप लगते रहे हैं। ‎उन्होंने कहा कि मैं लालू यादव के अत्याचार से राजनीति में आया। अगर वे जेल नहीं भेजा होता तो मैं राजनीति में भी नहीं आता।

Samrat Chaudhary 1 1 22Scope News

राहुल या लालू का परिवार हो, ये लोकतंत्र को मजाक बनाना चाहते हैं – डिप्टी सीएम

उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी या लालू यादव का परिवार हो, ये लोकतंत्र को मजाक बनाना चाहते हैं। जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनेगी तो हम अदालत जाकर आग्रह करेंगे कि चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब, बाढ़ घोटाला, अलकतरा घोटाला में जो जमीन जब्त किया गया है, उस पर स्कूल और कॉलेज खोले जाएं। ‎उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अराजकता, रूल ऑफ लॉ से कभी समझौता नहीं हो सकता है। बिहार के आम लोगों के लिए एनडीए काम करती रहेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी वे बढ़ चढ़कर मतदान करें और एनडीए सरकार बनाकर बिहार में कानून का राज, विकास को देखते हुए बिहार आगे बढ़ाएं। बिहार और विकसित होगा, बिहार और आगे बढ़ेगा।

सम्राट चौधरी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा- पहले लालू यादव पंजीकृत अपराधी हैं

‎उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पहले लालू यादव पंजीकृत अपराधी हैं। पहले उन्हें जेल में डालें। उन्होंने तेजस्वी यादव के बिना नाम लिए कहा कि उन्हें जिस चीज का हिसाब लेना है, कल 11 बजे इसी हॉल में आ जाएं, जिस भी मुद्दे पर जवाब लेना है, जवाब देंगे। ‎उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे रहेंगे। इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है। ‎इस प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी एवं विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : सम्राट ने चुनाव प्रचार में NDA को भरपूर प्यार व स्नेह दिए जाने पर जनता को दिया धन्यवाद

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img