RJD प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग की की मुलाकात, निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल कल यानी गुरुवार को नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन पहुंचा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखवीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी से मुलाकात कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तृत चर्चा की। चुनाव आयोग के साथ बैठक में राजद ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को दो चरणों में कराने की मांग की। राजद पार्टी ने पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद ही ईवीएम गिनती शुरू करने की बात कही। मतदान के बाद उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट को फॉर्म 17 ‘सी’ की अनिवार्य प्रति देने का नियम लागू करने पर जोर दिया गया।

Goal 7 22Scope News

RJD पार्टी ने चुनाव आयोग से मिलकर कई मुद्दों पर बातचीत की

आपको बता दें कि लगभग सवा दो घंटे के बातचीत में विभिन्न आयामों पर राजद के दृष्टिकोण को चुनाव आयोग के समक्ष रखा गया। चुनाव के छह माह के अंदर पदाधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन पर रोक लगाने, भारतीय प्रशासनिक सेवा में बिहार प्रशासनिक सेवा के नवपदोन्नत पदाधिकारी को डीएम के रूप में पदस्थापन पर रोक लगाने और एसआईआर के तहत नोटिस भेजा गया, इसकी जानकारी राजनीतिक दलों के संबंद्ध बीएलए और राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की।

यह भी पढ़े : ‘लालू के परिवार में आ गई एक विदेशी बहू, 2025 में विरोधी दल के नेता के लायक भी नही बचेंगे तेजस्वी’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img