नालंदा : राजद कलह की पार्टी है, यह पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए पैदा हुआ है। उक्त बातें भाजपा द्वारा बिहारशरीफ के खंदकपर मोहल्ले राशन कार्डधारियों के बीच अनाज के थैले का वितरण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे पूर्व पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि कलह के कारण ही राजद पैदा हुआ है। सत्ता के लिए यह पार्टी पैदा हुआ है। सत्ता के बंदरबांट में तो झगड़े होते ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार लॉकडाउन में गरीबों के बीच मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है और उन्हें नवंबर तक दिया जाएगा। इसी के तहत उन्हें अनाज का थैला दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर रामसागर सिंह, अविनाश कुमार, वार्ड पार्षद नीरज कुमार डब्लू, सुधीर सिंह के अलावे कई भाजपा नेता मौजूद रहे।


















