विधानसभा चुनाव से ठीक पहले RJD को लगा बड़ा झटका, पढ़ें पूरी खबर…

177
RJD
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले RJD को लगा बड़ा झटका, पढ़ें पूरी खबर...
Advertisment

पटना: बिहार झारखंड की सबसे बड़ी सहकारी संस्था बिस्कोमान में अध्यक्ष पद की लड़ाई क़ानूनी लड़ाई बन गई थी जिसमें अब हाई कोर्ट ने फैसला दे दिया है। हाई कोर्ट के फैसले ने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी RJD एमएलसी सुनील सिंह को बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब केंद्र सरकार के सहकारिता विभाग ने बिस्कोमान के नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

Advertisment

सहकारिता विभाग की घोषणा के अनुसार अब बिस्कोमान के नए अध्यक्ष विशाल सिंह होंगे जबकि उपाध्यक्ष महेश राय। सहकारिता विभाग ने झारखंड उच्च न्यायालय के चुनाव प्रक्रिया पर से रोक हटाने के फैसले के बाद यह घोषणा की है। झारखंड हाई कोर्ट के फैसले के बाद विशाल सिंह के समर्थकों में काफी ख़ुशी है। बता दें कि RJD नेता सुनील सिंह पिछले 21 वर्षों से बिस्कोमान के अध्यक्ष पद पर काबिज थे जो अब उनके हाथ से निकल गया है।

यह भी पढ़ें – JDU का होगा भाजपा में विलय! कैमूर में ट्रैक्टर से पहुंच कर सांसद ने कहा…

बता दें कि मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस अंबुज नाथ के बेंच ने यह कहते हुए कि यह दो राज्यों के अधिकार क्षेत्र का मामला है और इसमें सुप्रीम कोर्ट ही सुनवाई कर सकता है चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक को हटा दिया था। चुनाव प्रक्रिया पर रोक हटाये जाने के बाद विशाल सिंह को बिस्कोमान का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। बता दें कि वर्तमान में विशाल सिंह नेशनल कोआपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन के साथ ही बिहार कुश्ती संघ के भी अध्यक्ष हैं। वे भाजपा में भी सहकारिता प्रकोष्ठ में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फोन कर मांगे 10 लाख, पुलिस के सामने बोला…

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates