Advertisment

‘RJD परिवारवाद और वंशवाद की प्रतीक वाली पार्टी’

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजद के राज्यसभा सांसद व पाटलिपुत्र से उम्मीदवार मीसा भारती की टिप्पणी पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा का प्रतिक्रिया दी है। अभिषेक झा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल परिवारवाद और वंशवाद की प्रतीक वाली पार्टी है। अभिषेक झा ने कहा कि मीसा भारती का प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग बहुत ही अशोभनीय है और उनके लिए बहुत घातक साबित होने वाला है। ये लोग समय-समय पर अपने राजनीतिक कुसंस्कार का परिचय देते रहते हैं।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

अभिषेक झा ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं। किसी के बयान का विरोध हो सकता है, नीतियों का विरोध हो सकता है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है की भाषाई मर्यादाओं को तार तार करके आप कुछ भी बयान दें। ये सोचे की ये जनता को पसंद आएगा तो आने वाले चुनाव में इनको मुंह की खानी पड़ेगी और जनता कभी भी ऐसे संस्कार को बर्दास्त नहीं करेगी।

यह भी पढ़े : ‘सत्ता में रहे तो संविधान सुरक्षित बाहर होते ही खतरे में लोकतंत्र’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Radha Govind University Football Team: फुटबॉल मैदान पर राधा गोविन्द विश्वविद्यालय...

Radha Govind University Football Team: रामगढ़ के सिद्धू कान्हू ग्राउंड में आयोजित एक लीग फ़ुटबॉल टूर्नामेंट में, राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की फ़ुटबॉल टीम ने...

निकलेगी 30 फीट का लंबी कांवड़ यात्रा, डेढ़ क्विंटल से भी...

गयाजी : सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त तरह-तरह की कांवर यात्रा निकालते हैं। कोई दो फीट की कांवर लेकर बाबा...

Ramgarh Mahavidyalaya News: रामगढ़ महाविद्यालय में क्या बदलने वाला है? सांसद...

Ramgarh Mahavidyalaya News: जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक, रामगढ़ कॉलेज में छात्रों के कल्याण और संस्थान के समग्र विकास को लेकर एक...