महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था को लेकर RJD का पटना सहित बिहार के हर जिलों में हल्लाबोल

गयाजी/मोतिहारी/आरा : बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बुधवार को पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में जोरदार एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। राजद का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन गयाजी, आरा और मोतिहारी में भी देखने को मिला है।

गयाजी के गांधी मैदान स्थित गेट नंबर-5 के समीप आयोजित इस एकदिवसीय धरने में बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व विधायक शामिल हुए

गयाजी शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित गेट नंबर-5 के समीप आयोजित इस एकदिवसीय धरने में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व विधायक शामिल हुए। यह कार्यक्रम जिला व्यापी आंदोलन के तहत बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित धरना श्रृंखला का हिस्सा था। धरना को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने बिहार सरकार पर जनता के मूल मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

RJD Gaya 2 1 22Scope News

RJD Gaya 3 22Scope News

नेताओं ने कहा- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली व बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम लोग परेशान हैं

नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय लोगों का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। पूर्व विधायक शुदेये यादव ने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है, जबकि सरकार ठोस पहल करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान किए गए कई महत्वपूर्ण वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजद जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा।

RJD Gaya 4 22Scope News

अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और आम लोगों में असुरक्षा की भावना है – पूर्व MLA विनय यादव

मीडिया द्वारा एक विधायक के कथित वायरल ऑडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के कई नेताओं द्वारा समय-समय पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता रहा है। गुरुआ के पूर्व विधायक विनय यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और आम लोगों में असुरक्षा की भावना है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने और फसलों का उचित मूल्य दिलाने में सरकार असफल रही है। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है।

RJD Gaya 5 22Scope News

RJD Gaya 6 22Scope News

बाबासाहेब द्वारा निर्मित संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का विरोध करेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा

विनय यादव ने संविधान की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजद बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का विरोध करेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा। धरना कार्यक्रम में राजद के जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कई वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा।

RJD Gaya 7 22Scope News

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार व गरीबी के मुद्दे पर RJD के द्वारा मोतिहारी समहरणालय गेट के बाहर धरना प्रदर्शन का आयोजन

बिहार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार और गरीबी के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा मोतिहारी समहरणालय गेट के बाहर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें नेताओं की मौजूदगी रही। वहीं राजद नेताओं ने जमकर हमला बोला है। पार्टी के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक मनोज यादव ने बिहार और और केंद्र की सरकार को फेल बताया है।

RJD Motihari 22Scope News

केंद्र और बिहार की सरकार हर मोर्चे पर फेल है – जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव

वहीं इस धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं का जोश हाई दिखा। पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि केंद्र और बिहार की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। सरकार वादा जरूर करती है लेकिन उन वादों को पूरा नहीं कर पाती। वहीं जिला प्रभारी बिनु यादव ने भी केंद्र बिहार की सरकार को फेल कर देते हुए कहा दोनों सरकार केवल वादा करने वाली सरकार है। दोनों ने जनता से वादा किया है लेकिन बिहार में गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व पलायन सहित कई मुद्दे हैं। जिस पर सरकार कुछ भी बोलने से बच रही हैं।

RJD Motihari 1 22Scope News

NDA सरकार की विफलताओं व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ RJD का भोजपुर जिला मुख्यालय पर विशाल धरना

राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर द्वारा आज जिला मुख्यालय में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेलगाम महंगाई, बढ़ते भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, पेपर लीक, किसानों की उपेक्षा व गरीबों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के विरोध में एकदिवसीय विशाल धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने की, जबकि संचालन पार्टी के प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान ने किया। धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं पर्यवेक्षक के रूप में मनेर विधायक सह बिहार विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र उपस्थित रहे।

RJD Ara 22Scope News

केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है – MLA भाई वीरेंद्र

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाई वीरेंद्र ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। पेट्रोल एवं डीजल पर अत्यधिक कर लगाए जा रहे हैं, जिसके कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बार-बार वृद्धि कर गरीब एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं पर भी हमला बोला और कहा कि ये लोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहे। उन्होंने प्रखंडों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे का हल बिना पैसे दिए नहीं होता चाहे वो दाखिल खारिज का मामला हो, परिमार्जन का मामला हो, या जाति आवासीय बनाने का कार्य हो।

RJD Ara 2 22Scope News

RJD Ara 1 22Scope News

यह भी पढ़े : महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था को लेकर RJD का एकदिवसीय महाधरना

आशीष कुमार, नेहा गुप्ता और सोहराब आलम की रिपोर्ट

Highlights

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मैं मंत्री नहीं, कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी पटना में भाजपा पटना महानगर...

Koderma News: प्रेमी से शादी का फैसला पड़ा भारी! पिता ने...

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड स्थित बेहराडीह गांव में प्रेम विवाह को लेकर एक अनोखा और चर्चित मामला सामने आया है।...

मुख्यमंत्री ने 73 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे 'प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर' का दीप प्रज्ज्वलित कर...