महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था को लेकर RJD का एकदिवसीय महाधरना

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी की ओर से आज बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर एकदिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार जनता के मुद्दों पर गंभीर नहीं है।

आवास खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिसे RJD राजनीतिक प्रतिशोध मानता है – MLC मुन्नी रजक

राजधानी पटना के गर्दनीबाग में आयोजित धरने का ने राजद की एमएलसी मुन्नी रजक से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाई जा रही है और आवास खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिसे राजद राजनीतिक प्रतिशोध मानता है।

RJD Dharna 2 22Scope News

RJD Dharna 1 22Scope News

मुन्नी रजक ने कहा- बिहार में हत्या, लूट, दुष्कर्म और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर मौन है

मुन्नी रजक ने कहा कि बिहार में हत्या, लूट, दुष्कर्म और महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर मौन है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। राजद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं देती है तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

 

RJD Dharna 3 22Scope News

RJD Dharna 22Scope News

यह भी पढ़े : RJD का सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान, 9 जून को प्रखंड व 17 जून को जिला स्तर पर होगा प्रदर्शन

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...