महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ राजद का धरना, श्याम रजक बोले- कमरतोड़ महंगाई से जनता हलकान

मोदी सरकार ने देश के तमाम चीजों को बेचने का किया काम : रजक

पटना सिटी : महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण के खिलाफ राजद ने एक दिवसीय धरना दिया। यह धरना महात्मा गांधी सेतु के नीचे दिया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंच कर अपनी-अपनी बातें रखी। धरना में शामिल पूर्व मंत्री व राजद नेता श्याम रजक ने केंद्र सरकार को जमकर लताड़ लगाई।

श्याम रजक ने कहा कि केंद्र की सरकार ने महंगाई से लेकर देश की तमाम चीजों को बेचने का काम किया है। देश को रसातल में भेज दिया है। अगर इस पर अविलंब रोक नहीं लगी तो ये सारी चीजें बेच देंगे।

पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से कमरतोड़ महंगाई से गरीब लोग परेशान हो गए हैं। महंगाई और भाजपा के खिलाफ हमलोगों को आवाज बुलंद करनी पड़ेगी।

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...