Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब RJD ने भी बड़ी बात कह दी है। राजद नेता ने कहा कि झारखंड में राजद अकेले सरकार बनाएगी।
कैलाश यादव ने दिया बयान
ये बातें झारखंड RJD के प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव कैलाश यादव ने बोकारो के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कही है। इस दौरान कैलाश यादव ने कहा कि 5 अप्रैल को तेजस्वी यादव झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। संगठन को गांव से लेकर शहर तक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।
परिसीमन पर भी रखे अपने विचार
वहीं झारखंड के परिसीमन पर बात करते हुए कहा कि परिसीमन होने से सूबे में सीटों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में पार्टी भी अपना जनाधार बढ़ाने को लेकर जन-जन तक पहुंचने और यूथ से लेकर बूथ स्तर तक RJD को मजबूती देने का काम करेगी।
RJD प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य में हो रहे एसआईआर पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बंगाल में काफी संख्या में लोगों का वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया है। झारखंड में ऐसा नहीं होना चाहिए।
राज्य के कानून व्यवस्था पर कहा कि जो भी घटना घट रही है, उसपर करवाई की जा रही है। इससे पहले बोकारो जिले के राजद नेताओं ने प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव को माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
Highlights







