Advertisment

बिहारियों के बहाने एनडीए पर हमलावर हुए लालू यादव, घोषणाओं को बताया सफेद झूठ और शर्मनाक

बिहारियों के बहाने एनडीए पर हमलावर हुए लालू यादव, घोषणाओं को बताया सफेद झूठ और शर्मनाक

पटना : बिहार आने वाले प्रवासियों के बहाने एक बार फिर लालू प्रसाद यादव ने मोदीनीतीश की एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रवासियों द्वारा ट्रेनों में भेंड़ बकरियों की तरह सफर करने पर रेलवे की घोषणा पर सवाल उठाया है।

DIARCH Group 22Scope News

लालू यादव ने रेलवे की घोषणा को बताया जुमला

अपने सोशल मीडिया पोस्ट के बहाने सरकार पर हमला करते हुए लिखा है कि झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 𝟏𝟑,𝟏𝟗𝟖 ट्रेनों में से 𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। यह भी सफेद झूठ निकला।

Together With People We Will Form People Government Lalu Yadav 22Scope News

लालू ने ट्रेनों में सफर कर रहे बिहारियों की स्थिति को बताया शर्मनाक

उन्होंने आगे सवाल पूछते हुए लिखा है कि 20 वर्षों के शासनकाल पर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा है कि 20 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चलवा सकते। मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है, कितना शर्मनाक है?

tejasssssss 1 22Scope News

बिहार विरोधी है NDA सरकार – लालू यादव

लालू यादव ने बेरोजगारी और पलायन का ठींकरा एनडीए पर फोड़ा है। लिखा है कि डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रतिवर्ष बिहार के चार करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते है। यूपीएसरकार के बाद से एनडीए सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। ये लोग बिहार विरोधी है।

इससे पहले लिखा था इतना क्यों डर गए मोदी जी

लालू यादव ने इससे पहले भी सोशल मीडिया के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर हमला बोला था और एक विडियो क्लिप भी साझा करते हुए सवाल पूछा कि आप इतना क्यों डर गए हैं। गौरतलब हो कि कुल 37 मिनट के विडियो में 10 बार राजद का नाम लिया गया है।

ये भी पढ़े :  चित्रगुप्त समाज ने भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा का धेराव कर जताया विरोध, बीजेपी नेतृत्व पर भी निकाली भड़ास

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Reliance Scholarship...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27, मुंबई: हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) ले रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए...