65 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर गया में RJD ने किया पदयात्रा

गया: गया में RJD ने 65 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था लागू करवाने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा गया शहर के अंबेडकर पार्क से शुरू हुई जो अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत स्थल पर खत्म हुआ। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी भी की। राजद के प्रदेश सचिव विनायक कुशवाहा ने कहा कि एससी एसटी और ओबीसी के 65 प्रतिशत के आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने और निजी क्षेत्रों में भी 65 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग के लिए पदयात्रा निकाली गई।

राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एससी एसटी और ओबीसी लोगों के साथ हकमारी कर रही है। मोदी सरकार की तानाशाही हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। महागठबंधन की सरकार में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जातिय गणना के बाद आरक्षण में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी जिसके बाद कुल आरक्षण सीमा 65 प्रतिशत हो गई जिसे कोर्ट के द्वारा बंद कर दिया गया। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार अध्यादेश ला कर एक बार फिर से 65 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था को बहाल करे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- 2nd Day भी विधानसभा में विपक्ष ने किया हंगामा, बजट पर दी ये प्रतिक्रिया

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

RJD RJD

RJD

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...