टोक्यो ओलंपिक से लौटे कैमूर के डॉक्टर बृजेश कुमार का भव्य स्वागत, राजद विधायक ने किया सम्मानित

कैमूर : डॉक्टर बृजेश कुमार का भव्य स्वागत –  टोक्यो ओलंपिक के दौरान कुश्ती खेल में खिलाड़ियों के साथ रहे देश के छोटे से कैमूर जिले के भभुआ के फिजियोथेरेपी स्पेशलिस्ट डॉक्टर बृजेश कुमार का भभुआ में भव्य तरीके से स्वागत हुआ। भभुआ और रामगढ़ के राजद विधायक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने फूल माला से स्वागत किया। वहीं डॉक्टर बृजेश ने सभी का आभार जताया।

डॉक्टर बृजेश कुमार का भव्य स्वागत

राजद विधायक ने बताया कुश्ती खिलाड़ियों के साथ फिजियोथेरेपी स्पेशलिस्ट डॉक्टर बृजेश कुमार ओलम्पिक के दौरान टोक्यो पहुंचे हुए थे। उनके वहां जाने से हम सभी काफी गौरवान्वित हुए हैं। जहां इनके सामने बड़ी चुनौती होती है कि 10 मिनट के अंदर कुश्ती खेल में चोटिल खिलाड़ियों को फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द को भगा देना, उनकी प्रशंसा चारों तरफ हुई है।

हम लोगों को खुशी हो रहा है कि हम लोगों के देश के छोटे से जिला कैमूर से डॉक्टर बृजेश ने अपनी प्रतिभा के बल पर वहां पर पहुंचे हैं। हम विश्वास दिलाते हैं कि कैमूर में बच्चों को कुश्ती खेल के लिए जो भी आवश्यक संसाधन होंगे वह सभी उपलब्ध कराएंगे।

डॉक्टर ब्रजेश ने बताया कि मुझे बहुत खुशी महसूस हो रहा है कि मुझे सम्मानित किया जा रहा है। जितना भी हो सकेगा मैं कुश्ती के खिलाड़ियों को आगे ले जाने के लिए प्रयासरत रहूंगा।

बालासोर जैसी घटना होने से बची, भभुआ रोड स्टेशन के पास लाल सिग्नल क्रॉस कर गई कोलकाता एक्सप्रेस

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img