Tuesday, July 22, 2025

Related Posts

सोए अवस्था में RJD पंचायत अध्यक्ष के पिता की बेहरमी से चाकू मारकर हत्या

मुंगेर : हरपुर थाना क्षेत्र के बेल बिहमा में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता 65 वर्षीय श्याम सुंदर यादव की सोए अवस्था में सिर पर चाकू मार कर बेहरमी से हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात की है। सोमवार सुबह उन्हें बाहर जाना था, उन्हें जगाने के लिए जब घर की महिला गई तब घटना की जानकारी हुई। बताया जाता है कि उनकी किसी से जानी दुश्मनी नहीं थी। हालांकि भूमि विवाद का मामला चल रहा था। हत्यारे ने पूरे इत्मीनान से घटना को अंजाम दिया। मृतक का शरीर चौकी पर ही पड़ा था। मृतक अपने घर के बाहर सोए थे।

घटना की जानकारी उनके स्वजनों को सुबह ही हुई। सूचना पर हरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन कर रही है। मृतक के पुत्र सह राजद पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बेल बिहमा आम के बगीचे दलान पर सोए हुए थे रात्रि में सोए हुए अवस्था में बेहरमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा सुबह हमलोगों को जानकारी हुई है। उन्होंने कहा कुछ दिन पहले एक मारपीट की घटना हुई थी, इसके साथ पुराना जमीनी विवाद चल रहा है।

यह भी देखें :

घटना की जानकारी मिलते ही हरपुर थाना पुलिस और तारापुर अपर निरीक्षक विवेक राज घटना स्थल पर पहुंचे हुए है। विवेक राज ने बताया की 65 वर्षीय व्यक्ति को बीती देर रात सोए हुए अवस्था में हत्या कर दी है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया इसके साथ एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया की हत्या के मामले की जांच की जा रही है चाकू से हत्या की गई या गोली मारकर की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम जांच के अनुसार, जमीनी विवाद में हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही मौत

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe