Advertisment

पटना सिटी को जल्द ही मिलेगी जाम से मुक्ति, रेलवे करने जा रहा यह व्यवस्था…

पटना: राजधानी पटना के गुलजारबाग में सड़क संकरी होने और रेलवे गुमटी होने की वजह से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब रेलवे ओवरब्रिज बनाने की कवायद की जा रही है। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लकर रेलवे की केंद्रीय टेक्निकल टीम ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ सत्यम सही भी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीओ सत्यम सही ने बताया कि यह क्षेत्र वर्षों से जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है।

यह भी पढ़ें – आरा में प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मियों को मिलेगा शुद्ध खाना, जीविका को दी गई जिम्मेदारी…

आम जनता की लगातार रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रही थी जिसे देखते हुए टेक्निकल टीम निरीक्षण के लिए पहुंची है ताकि डिजाईन सही से किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस क्षेत्र की सभी गुमटियों को बंद कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी आरओबी निर्माण की मांग को दोहराते हुए बताया कि यदि ब्रिज बनता है तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने चिंता जताई कि यदि गुमटी पूरी तरह से बंद कर दी गई तो सब्जी विक्रेताओं और ग्रामीण किसानों को आसपास के हाटों तक पहुँचने में कठिनाइयाँ हो सकती हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बेटी के साथ मां ने की ख़ुदकुशी, मायके और ससुराल के लोगों ने कहा…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो...

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों...

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...