Jamtara: घर लौटने के दौरान बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Jamtara: नारायणपुर के लखनपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार एक 55 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार दिन के 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

Jamtara: हादसे में बुजुर्ग की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, सबनपुर गांव निवासी चांदु मंडल साइकिल से अनाज फेरी का काम करता था। प्रतिदिन की भांति मंगलवार की दोपहर को भी वह काम के बाद अपने घर के लिए वापस लौट रहा था। इसी दौरान लखनपुर गांव के समीप किसी ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं ट्रैक्टर मौके से भाग निकला। घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...