RJD ने जारी किया पोस्टर, लिखा- हमारा कुर्सी का खेल है, हर विषय में फेल हैं

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यालय में आज यानी 29 मई को सुबह 11:30 बजे बिहार महागठबंधन घटक दल की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। जिसमें महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस, सीपीआई (एम), सीपीएम और वीआई पार्टी के साथ अन्य दल के लोग भी रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस प्रेस कांफ्रेंस में महागठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

LN Mishra 1 22Scope News

RJD पार्टी की तरफ से पटना में लगा नया पोस्टर, किया गया है कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय के बिहार दौरे पर आने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीरों के साथ तीखा राजनीतिक हमला किया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि हमारा कुर्सी के खेल है, हर विषय में फेल हैं। राजद के नेताओं की तरफ से पीएम मोदी का बिहार दौरा को लेकर करारा हमला किया जा रहा है। राजद की तरफ से कहा जा रहा है कि बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा कब मिलेगा। प्रधानमंत्री बार-बार बिहार आते हैं लेकिन स्पेशल राज्य के दर्जा के बारे में कभी भी जिक्र नहीं करते हैं।

यह भी पढ़े : PM मोदी आज रात आठ बजे बिहार BJP प्रदेश कार्यालय में सांसद, विधायक व एमएलसी से करेंगे मुलाकात…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...