पटनाः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने राजद प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि किसी पार्टी कार्यालय विधायकों और सांसदों के हिसाब से नहीं फैलता-सिकुड़ता। राजद प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी के विधायकों की संख्या से ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए, पार्टी के लोकसभा सदस्यों की भी गिनती कर लेनी चाहिए। यह भी देखना चाहिए कि 2005 और 2010 में पार्टी के कितने विधायक थें, तब क्या राजद के प्रदेश कार्यालय को छोटा कर दिया गया था?
प्रदेश कार्यालय विस्तार के लिए 10 हजार फुट से अधिक जमीन की मांग करना बताता है कि राजद प्रदेश अध्यक्ष पार्टी में अपनी कुर्सी बचाने के बड़बोलेपन की पिच पर ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं।


















