पटना: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार पर राजद एनडीए पर लगातार हमलावर बनी हुई है। राजद लगातार बिहार के नेताओं को मंत्री मंडल में मिले मंत्रालय महज छलावा बताया है। इसी मामले में बात करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के सांसदों को जो मंत्रालय मिला है वह महज छलावा है।
उन्होंने कहा कि मांग थी कि बिहार के सांसद को रेल मंत्रालय मिलेगा। जिस वक्त लालू जी रेल मंत्री बने थे उस वक्त उन्होंने आम जन की सुविधा के लिए रेल किराया में भारी कमी की थी। लोगों के रोजगार के लिए राज्य में कई कारखाने स्थापित किये थे। लेकिन अभी तो बस मंत्रालय के नाम पर ठगा गया है।
तेजस्वी ने कहा कि हालांकि एनडीए की सरकार में मंत्रालय के बंटवारे पर मैं कुछ टीका टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन ये जरूर कहूंगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार कमजोर प्रधानमंत्री हैं। यह सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी कहा कि हमारी पार्टी हमेशा गरीबों की आवाज बनने के उद्देश्य से चली है। हमारा उद्देश्य हमेशा ही गरीब और मजबूर के आवाज को उठाना कर उनके उत्थान का रहा है। हमारा उद्देश्य आज तक न बदला है न बदलेगा। वहीं उन्होंने मोदी कैबिनेट पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि यह कोई मंत्रिमंडल बंटवारा है।
NDA की सरकार बनने पर मधेपुरा में कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलुस
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Modi Cabinet Modi Cabinet
Modi Cabinet
Highlights


