Semi Final में हार का बदला फाइनल में लेगी राजद, प्रवक्ता ने कहा…

पटना: बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव में एनडीए ने इंडिया गठबंधन को कड़ी शिकस्त दी है। चार सीटों में दो सीट पर भाजपा, जदयू और हम ने एक एक सीट पर जीत दर्ज की है। सभी चारों सीट पर करारी हार के बाद राजद ने समीक्षा करने की बात कही है। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है। आज हमलोग सभी चार सीटों पर हार स्वीकार करते हैं। हम पार्टी की हार की समीक्षा करेंगे और देखेंगे कि 2020 में जनता ने हमें आशीर्वाद दिया और इस बार कहां क्या भूल हुई है।

2025 में सत्ता का फाइनल हम जीतेंगे, झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बन रही है। राजद के छः में से पांच उम्मीदवार जीत रहे हैं, तेजस्वी यादव की भूमिका झारखंड की जीत में रही है। 2025 में सत्ता के फाइनल में तेजस्वी का जादू चलेगा। अभी छः महीने आठ महीने के लिए जीत कर हमारे विरोधी खुश हो रहे हैं लेकिन हम इस जीत का बदला सत्ता के फाइनल में लेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   बेलागंज में RJD का दबदबा खत्म, JDU की मनोरमा ने दर्ज की जीत

Semi Final Semi Final

Semi Final

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...

Chatra BJP Leader Arrested: चतरा में भाजपा नेता की गिरफ्तारी से...

Chatra BJP Leader Arrested: झारखंड के चतरा जिले के सदर पुलिस स्टेशन ने जाति और जनजाति अत्याचार रोकथाम एक्ट से जुड़े एक मामले में...