Jharkhand में जीत, बिहार में हार के बाद महाकाल के दरबार चले लालू-तेजस्वी

पटना: बिहार में विधानसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद अब लालू परिवार भगवान भोले की शरण में गई है। लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव और अपने परिवार के साथ उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। उज्जैन में पूजा पाठ के बाद वे फिर शाम तक वापस पटना लौट आएंगे। लालू- तेजस्वी के साथ उनके कई नेता भी उज्जैन के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि झारखंड विधानसभा में भी राजद ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था और उसके छः उम्मीदवार झारखंड में चुनाव लड़ रहे थे जिसमें चार पर जीत मिली जबकि दो सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही बिहार विधानसभा के चार सीटों पर महागठबंधन को हार मिली।

चार सीटों में तीन सीटें राजद के पास थी जिसमें दो सीटों पर तो राजद के नेताओं का जनता दल के समय से 1985 और 1990 से कब्ज़ा था। उपचुनाव में जनता ने एनडीए पर भरोसा दिखाया और राजद समेत महागठबंधन को हराया। उज्जैन रवाना होने से पहले तेजस्वी ने कहा कि हमलोग उपचुनाव में हार गए हैं लेकिन अगले वर्ष के विधानसभा चुनाव में बिहार में जीतेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 में हमने एनडीए को झारखंड में हराया और 2025 में बिहार में भी हराएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल विपक्षी नेताओं को भेजेंगे मरहम, कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Jharkhand Jharkhand

Jharkhand

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...