RJD तय नहीं करेगी कितने सीट पर लड़ेगी कांग्रेस, सांसद ने कह दिया ‘अभी तो…’

पटना: बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए में सीट शेयरिंग के फार्मूला पर लगभग सहमती बन चुकी है तो दूसरी तरफ महागठबंधन में अभी भी खींचतान चल ही रही है। इसी बीच गुरुवार को एक खबर आई कि RJD ने कांग्रेस को 40 सीट ऑफर किया है। मामले में अब कांग्रेस ने इस खबर को अफवाह करार दे दिया है। मामले में बात करते हुए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि यह खबर बिल्कुल ही अफवाह है।

यह भी पढ़ें – पुनौरा धाम में जानकी मंदिर बनाएगी सरकार, 9 सदस्यीय न्यास समिति के अध्यक्ष होंगे…

सीट बंटवारे के लिए हमारी कोआर्डिनेशन कमिटी की बैठक होगी और उस बैठक में ही सब कुछ तय किया जायेगा। कमिटी की बैठक में सभी की राय ली जाएगी। कांग्रेस सांसद ने कहा कि तारिक अनवर ने महागठबंधन का एक ही लक्ष्य है कि बिहार से एनडीए सरकार को खत्म करना और बिहार में बदलाव करना। इस बदलाव के लिए हम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस सांसद ने महागठबंधन में अभी सीट शेयरिंग पर किसी भी तरह की सहमति बनने से इंकार कर दिया और कहा कि जब तक कोआर्डिनेशन कमिटी की बैठक नहीं होगी सीट शेयरिंग पर कोई बात नहीं होगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों को करने जा रहा डीलिस्ट, ऐसे पार्टियों पर कार्रवाई शुरू…

Goal 6 22Scope News

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!