भोजपुरी, अंगिका और मगही को लेकर सियासत जारी, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रांची : राज्य में भोजपुरी, अंगिका और मगही को लेकर सियासत जारी है. अब इस मामले को लेकर राज्यसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. पत्र में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने जेएसएससी की परीक्षा से इन भाषाओं को हटाने की मांग की है. केवल 9 क्षेत्रीय भाषाओं को ही सूची में रखने का आग्रह किया है. इससे पहले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख चुके हैं. वहीं भोजपुरी, मगही और अंगिका को लेकर बोकारो और धनबाद में विरोध प्रदर्शन जारी है.

भोजपुरी और मगही को क्षेत्रीय भाषाओं से हटाएं- जगरनाथ महतो

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ओयोजित होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से मगही एवं भोजपुरी को हटाने की मांग की है. इसे लेकर उन्होंने सीएम हेमंत को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न पदों की प्रतियोगिता परीक्षाओं के दूसरे पत्र की परीक्षा में जिलावार क्षेत्रीय जनजातीय भाषाओं को चिन्हित किया गया है. उसमें धनबाद और बोकारो जिला के लिए क्षेत्रीय भाषा के रूप में भोजपुरी और मगही भाषा को भी चिन्हित किया गया है. धनबाद एवं बोकारो जिला के नागरिकों द्वारा लगातार यह मांग की जा रही है कि भोजपुरी एवं मगही भाषा को क्षेत्रीय भाषा के रूप में नहीं रखा जाए. इन जिलों की जनता द्वारा आंदोलन करने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है.

रिपोर्ट : शाहनवाज

पंजाब के मुख्यमंत्री बने भगवंत मान, जानिये कॉमेडियन से सीएम बनने तक का सफर

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...