Party Office खाली करने के बाद RLJP ने की प्रेस कांफ्रेंस, नाम लिए बगैर…

Party Office

पटना: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को अंततया अपना कार्यालय खाली करना पड़ा। भवन निर्माण विभाग ने रालोजपा को दो बार नोटिस जारी कर कार्यालय खाली करने के लिए कहा था। भवन निर्माण विभाग के नोटिस के बाद पार्टी हाई कोर्ट में गई और स्टे आर्डर भी लिया बावजूद इसके उन्हें अपनी पार्टी कार्यालय खाली करना पड़ा। अब कार्यालय खाली करने के बाद पार्टी के प्रवक्ता श्रवण कुमार ने एक प्रेस वार्ता की और उन्होंने एनडीए के घटक दलों पर निशाना साधा। श्रवण अग्रवाल ने नाम लिए बगैर चिराग पासवान पर जम कर हमला बोला तो दूसरी तरफ कहा कि हम और हमारे पार्टी के नेता हमेशा ही एनडीए को मजबूत करते रहे और एनडीए हमें लगातार कमजोर कर रही है।

दूसरे जगह कार्यालय आवंटित करने की मांग

रालोजपा के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि भवन निर्माण विभाग के कई भवनों को लोग अवैध रूप से भी कब्ज़ा किये हुए है लेकिन एक साजिश के तहत भवन निर्माण विभाग ने हमसे पार्टी कार्यालय खाली करने का दबाव बनाया है। अब यह पार्टी कार्यालय का भवन चिराग पासवान की पार्टी को आवंटित की जा रही है।

भवन निर्माण विभाग के नोटिस के अनुरूप हम उच्च न्यायालय गए जहां उच्च न्यायालय ने भवन निर्माण विभाग को आदेश दिया कि पार्टी के लिए कार्यालय आवंटित किया जाए। उच्च न्यायालय ने भवन निर्माण विभाग के नोटिस पर स्टे आर्डर भी लगाया लेकिन अब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उच्च न्यायालय में आवेदन दिया है कि हमें पटना में दो सप्ताह के अंदर अलग जगह पर पार्टी कार्यालय के लिए भवन आवंटित किया जाए।

मुख्यमंत्री से मिला मुलाकात के लिए वक्त

श्रवण अग्रवाल कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है और मुलाकात के लिए वक्त मांगा है ताकि अपनी बातों को रख सकें। उन्होंने कहा कि जब लोजपा में टूट हुई तो चुनाव आयोग ने कहा था कि जब तक फैसला नहीं हो जाता तब तक बिहार में रालोजपा और लोजपा(रा) को समान अधिकार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि मामले में हस्तक्षेप करें और चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार हमें पार्टी चलाने के लिए पार्टी कार्यालय आवंटित करवाएं।

एनडीए पर लगाया आरोप

रालोजपा के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि हमारी पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस हमेशा एनडीए को मजबूत करने में लगे हुए हैं लेकिन एनडीए हमेशा हमें कमजोर करने में जुटी है। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने का दावा करते थे, नीतीश कुमार को जेल भेजने की बात कह रहा है, आज उन्हें एनडीए ने अपने सर पर बैठाया हुआ है और एनडीए हमें तोड़ने की कोशिश कर रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले हमारे पांच सांसद थे लेकिन लोकसभा चुनाव में हमें सीट नहीं दी गई। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी चुनाव नहीं लड़ा फिर भी एनडीए की बैठकों में हमें आमंत्रित नहीं किया जाता है।

चिराग को कहा चापलूस

रालोजपा के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि जो आदमी कहता था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम नीतीश कुमार को जेल भेजेंगे। जो कहता था कि नीतीश कुमार ने हमारे पिता को अपमानित किया और नीतीश कुमार का विरोध करता था। आज वही व्यक्ति नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन कर रहा है। ऐसे लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए चापलूसी करते हैं। ऐसे लोगों से सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Patna में दिनदहाड़े फल व्यापारी से अपराधियों ने लूटे 6 लाख

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Party Office Party Office Party Office Party Office Party Office

Party Office

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...