Ex CM के मुंहबोले भाई का बंगला भवन निर्माण विभाग ने जबरन कराया खाली

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और राजद के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह से भवन निर्माण विभाग ने रविवार को जबरन एमएलसी आवास खाली करवा लिया। पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का आवास मजिस्ट्रेट और जिला प्रशासन की मौजूदगी में खाली कराया गया। मामले में बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद भवन निर्माण विभाग की टीम जिला प्रशासन के साथ मिल कर आवास खाली करवाने पहुंची और उनका सारा सामान बाहर कर दिया।

आवास खाली करवाने के मामले में पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने राज्य सरकार पर द्वेष की भावना से आवास खाली करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आवास पर न मैं था और न मेरे परिवार के कोई सदस्य और हमारी अनुपस्थिति में जिला प्रशासन और पुलिस ने जबरन मेरे आवास से सामान बाहर कर दिया है। जब मुझे सामान बाहर करने की खबर गई तो फिर मैं यहां आया हूं।

उन्होंने कहा कि जब बंगले का एक नल खराब होता है तो विभाग को बदलने में महीनों लग जाता है और आज रविवार को बंगला खाली करवाने के लिए पूरा प्रशासन पहुंच गया। बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यंग्य करने के आरोप में सुनील सिंह की विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। विधान परिषद की सदस्यता रद्द होने के बाद भवन निर्माण विभाग ने आवास खाली करने का नोटिस दिया था लेकिन सुनील सिंह ने खाली नहीं किया था जिसके बाद अब कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर उनका आवास खाली करवाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मनोज तिवारी बनते हैं Delhi CM तो हमारे लिए गर्व की बात- खेसारी

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Ex CM Ex CM Ex CM

Ex CM

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...