Road Accident: कुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई, 8 तीर्थयात्रियों की मौत

Road Accident: प्रयागराज में कुंभ मेले में स्नान करने के लिए जाने के दौरान जयपुर में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना जयपुर के मोखमपुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हुई। बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने के बाद कार नियंत्रण खो बैठी। इससे कार डिवाइडर कूदकर रोडवेज बस से टकरा गई।

Road Accident: हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत

मृतक कार में सवार होकर प्रयागराज में कुंभ मेले में भाग लेने के लिए जा रहे थे। 44 दिनों तक चलने वाला महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 को शुरू हुआ है और 26 फरवरी को महा शिवरात्रि पर समाप्त होगा। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया। इसके बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसी और सामने से आ रही राजस्थान रोडवेज बस से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। वहीं मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Road Accident: डिप्टी सीएम ने जताया दुख

वहीं हादसे पर राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘जयपुर के दूदू में हुए भीषण सड़क हादसे में कई नागरिकों के हताहत होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं असीम दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करें व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करती हूं।’

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...