Pakur Crime : हथियार दिखाकर सीएसपी संचालक से लाखों की लूट, इलाके में दहशत

Pakur Crime : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने बोका मोड़ के पास सीएसपी संचालक को हथियार के बल पर रोककर नगद तीन लाख रुपये, बाइक, मोबाइल और लैपटॉप लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Accident : मंदिर पहुंचने से पहले मौत! दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की गई जान… 

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएसपी संचालक रंजीत भगत किसी काम से अपने गांव पकलो जा रहे थे। इसी दौरान बोका मोड़ के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशो ने हथियार दिखाकर रंजीत से कई सामान लूट लिए। घटना के तुरंत बाद रंजीत ने थाने को फोन कर पूरे मामले की सूचना दी।

ये भी पढ़ें- Giridih : झोलाछाप डॉक्टर का कांड! नर्सिंग होम में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद बिगड़े हालात… 

Pakur Crime : रास्ते में ही सामान छोड़कर भागे अपराधी

सीएसपी संचालक के मुताबिक अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दसगोड़ा गांव की ओर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत मामले की जानकारी लिट्टीपाड़ा थाने को जानकारी दी और संयुक्त रूप से छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पालमांडो गांव के पास पुलिस को लूटी गई बाइक, मोबाइल और लैपटॉप फेंका हुआ मिला। पुलिस ने आशंका जताई है कि अपराधी आसपास के जंगलों में छिपे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला आरोपी यहां से गिरफ्तार…

अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में अभी तक सीएसपी संचालक की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Khunti : बेबसी! सड़क पर प्रसव, रिनपास में इलाज अब पति कर रहा अपनाने से इंकार… 

Bokaro : तर्पण करके निकले पति-पत्नी की ट्रक की चपेट में दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम 

Bokaro : बीएसएल प्लांट में गैस रिसाव से मची अफरा तफरी 

Breaking : झारखंड के विकास के लिए हर दिशा में हो रहा प्रयास, नगर विकास विभाग में बड़ी नियुक्ति-सीएम हेमंत सोरेन

Land for Job Case : लालू यादव और तेजस्वी के खिलाफ सुनवाई पूरी, 13 अक्टूबर को आएगा फैसला 

Sahibganj : नमाज पढ़कर लौट रहे थे, घात लगाकर मार दी गोली, हालत गंभीर… 

Hazaribagh : अपहरणकांड का कुछ घंटो में ही पर्दाफाश, युवक सकुशल बरामद एक गिरफ्तार 

Dhanbad : भरभरा कर गिरी बीसीसीएल की जर्जर भवन, दमकर दो मासूमों सहित तीन की मौत 

Simdega : डब्बा बाल्टी लेकर सड़क पर उतर गए लोग, जानिए क्या है पूरा मामला 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...