बाढ़ : बाढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लूटकांड के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास लूट के 15 हजार नगर, दो मोबाइल और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार मंझला बिगहा निवासी नीतीश कुमार से बेढना बाईपास के पास हथियार के बल पर 45 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया गया था।
थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में तकनीकी अनुसंधान कर कांड का सफल उद्वेदन किया गया। लूटकांड में शामिल तीनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधी राजा कुमार, विक्रम कुमार एवं ऋषि कुमार है। तीनों अपराधी बेढना गांव के रहने वाले हैं। एएसपी भारत सोनी ने बताया कि विक्रम कुमार पर पूर्व से भी आपराधिक मामला है इस तरह की घटनाओं में उनकी संलिप्त पहले से भी है और भी जो लोग हैं उनकी खोज कर रहे हैं। जल्द से जल्द उन लोगों पर भी चार्ज शीट किया जाएगा।
विकाश कुमार की रिपोर्ट


















