Bank CSP में लूटपाट, चली गोली फिर…

गया: बिहार में अपराधी लगातार बेलगाम हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गया में अपराधियों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के एक सीएसपी में लूटपाट की और 42 हजार रूपये लूट लिए साथ ही अपराधियों ने गोलीबारी भी की। सीएसपी संचालक ने बताया कि एक बाइक से 3 की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और हथियार के बल पर 42 हजार रूपये लूट लिए। लूटपाट के बाद भागते हुए अपराधियों ने फायरिंग भी की। हालाँकि गोलीबारी में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई। लूटपाट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र की है जहां दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के एक सीएसपी में ग्राहक बन आए अपराधियों ने लूटपाट की और फायरिंग ही की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले को लेकर सीएसपी संचालक संदीप कुमार ने बताया कि दोपहर के समय में ग्राहक नहीं थे इसी बीच तीन लड़के आए और पहले एक्सिस बैंक के खाता से रूपये निकालने के लिए कहा। एक्सिस बैंक के खाता से रुपया निकालने में असमर्थता जाहिर करने पर अपराधियों ने पिस्टल कनपटी पर सटा कर दर्ज में रखे करीब 42 हजार रूपये निकाल लिए।

संचालक ने बताया कि अपराधियों ने और रूपये की भी मांग की लेकिन हमने कहा कि रूपये हैं ही नहीं तो उन्होंने मेरे ऊपर गोली चला दी और भागने लगे। भागते भागते भी अपराधियों ने फायरिंग की और गैस गोदाम की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  नहीं चली Bike Repairing की दुकान तो किया जानलेवा हमला

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bank CSP Bank CSP Bank CSP

Bank CSP

Saffrn

Trending News

Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच,...

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में...

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...

झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD...

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक...

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...

मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं...

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की 8वीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img