Commercial Advertisment

Robin Uthappa की छह गेदों पर लगे छह छक्के, एक ओवर में लुटाए 37 रन

डिजीटल डेस्क : Robin Uthappa की छह गेदों पर लगे छह छक्के, एक ओवर में लुटाए 37 रन। खेल की ताजा खबर हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट है। उसमें इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर रवि बोपारा ने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर और 37 रन बटोरकर तहलका मचा दिया है।

बोपारा ने केवल 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। Robin Uthappa की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए बोपारा ने विपक्षी टीम के कप्तान को ही अपना निशाना बनाया। Robin Uthappa के एक ही ओवर में 37 रन लुट गए। उसमें 6 छक्के और एक वाइड गेंद शामिल थी।

इंग्लिश कप्तान ने भारतीय कप्तान की उड़ाईं धज्जियां

इंग्लिश कप्तान रवि बोपारा ने Robin Uthappa के ओवर की पहली 5 गेंदों पर छक्के जड़े। उसके बाद Robin Uthappa ने छठी गेंद पर वाइड फेंकी। ओवर की सातवीं गेंद पर बोपारा ने एक और छक्का लगाया और ओवर से कुल 37 रन बटोरे।

उसके बाद बोपारा को शाहबाज नदीम की गेंद का सामना करना पड़ा। नदीम की पहली ही गेंद पर बोपारा ने एक और छक्का जड़ दिया, जिससे उनके लगातार सात छक्के पूरे हो गए।

इंग्लैंड टीम की कप्तानी कर रहे बोपारा ने 14 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर रिटायरमेंट ले लिया। सामित पटेल ने बोपारा का बखूबी साथ निभाया और 18 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत की बुरी गत, तीनों मैचों में मिली हार

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत की बुरी गत जारी है। पूर्व इंग्लैंड के ऑलराउंडर रवि बोपारा ने हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ एक ओवर में लगातार 6 छक्के मारे और 14 गेंदों में 53 रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर 120/1 पर पहुंचाया।

भारत को टूर्नामेंट में अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है और उसे पाकिस्तान, यूएई और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में भरत चिपली (7 गेंदों में 21 रन), श्रेयस गोस्वामी (10 गेंदों में 27 रन) और केदार जाधव (15 गेंदों में नाबाद 48 रन) की उपयोगी पारियों के बावजूद भारत इंग्लैंड के स्कोर को पार नहीं कर सका। भारत 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन ही बना सका और मैच 15 रनों से हार गया।

Sardar Patel Jayanti Patna: पटना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती...

Sardar Patel Jayanti Patna: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत, रिशु...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: कैमूर जिले के कुदरा स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में...