Rohini ने नीतीश सरकार को कहा ‘बेशर्मों की सरकार’, कहा…

पटना: बिहार और पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश के कारण उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़ को लेकर राज्य सरकार अलर्ट पर है। उधर विपक्षी राज्य सरकार की व्यवस्थाओं पर अब सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में लालू यादव की बेटी और सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद की पूर्व प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार उचित मुआवजा दे और राहत कार्यो में तेजी लाये। रोहिणी यहीं नहीं रुकी और उसने राज्य की सरकार को बेशर्म तक कह दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार बेशर्मों की सरकार बन गई है। कुंभकर्ण की नींद सोई इस सरकार से कुछ भी अपेक्षा नहीं की जा सकती है। बिहार में अपराध की स्थिति जस की तस बनी हुई है और राज्य सरकार मूकदर्शक बानी सब देख रही है।

उन्होंने कहा कि मैं आज छपरा जा रही हूं जहां पार्टी के कार्यकर्ता लगातार राहत कार्यों में लगे हुए हैं। जो काम सरकार को करना चाहिए वह काम हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं। मैं वहां जा कर हालात का जायजा लूंगी और प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करुँगी। वहीं रोहिणी आचार्य ने राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के लालू पर एक पोस्ट को लेकर कहा कि कौन हैं उपेंद्र कुशवाहा? मैं नहीं जानती हूं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar Govt. बाढ़ से निपटने के लिए है पूरी तरह से तैयार, नित्यानंद राय ने तेजस्वी…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Rohini Rohini Rohini

Rohini

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...