Rohtas में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक बुजुर्ग महिला समेत 5 जख्मी, हुई तलवारबाजी भी…

रोहतास: रोहतास में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पहुँचाया गया है जहां सभी इलाजरत हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान तलवारबाजी भी की गई है।

मामले में एक पक्ष के घायल गुंजन सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने राइफल भी लहराया। घायलों की पहचान 70 वर्षीया एक महिला के साथ ही गुंजन कुमार सिंह, अरविंद कुमार, आकाश कुमार, सूबेदार सिंह के रूप में की गई। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि थाना में दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC अध्यक्ष की नियुक्ति नियमों के विरुद्ध? सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को…

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Rohtas Rohtas

Rohtas

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...