Rohtas News: रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत अमैसिडिहरा गांव में रविवार की रात उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक दुकानदार ने ग्राहक को समोसे उधार देने से मना कर दिया. हैरानी की बात है कि गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और फिर एक पक्ष ने अपना दबदबा दिखाते हुए कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे मारपीट व गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है.
Rohtas News: समोसे को लेकर उपजा विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात अमैसिडिहरा गांव में एक ग्राहक नास्ते की दुकान पर समोसा लेने गया, लेकिन दुकानदार ने ग्राहक को समोसे उधार देने से मना कर दिया. इसके बाद ग्राहक आक्रोशित हो गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि ग्राहक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और फिर मारपीट के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई.
Dhanbad News: SNMMCH से चोरी हुआ बच्चा बरामद, एक महिला समेत चार गिरफ्तार
Rohtas News: दोनों पक्ष से कई लोग घायल
वहीं मारपीट व गोलीबारी के दौरान दोनों पक्ष से लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जाता है कि कुछ लोगों को फायरिंग के दौरान गोली का छर्रा भी लगा है, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है. हालांकि आनन-फानन में मौके पर पहुंची कोचस थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की.
Rohtas News: दोनों पक्ष से कुल 16 लोग गिरफ्तार
मामले में कोचस थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि समोसे की दुकान पर दो पक्षों में उपजे विवाद के दौरान कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष से प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और अब तक कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
Highlights


