Advertisment

यात्रियों की हर सुविधा का रखें ख्याल : आरपीएफ आईजी

कोडरमा : कोडरमा पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के आरपीएफ आईजी सर्वप्रिय मयंक ने कहा कि हर लिहाज से ग्रैंड कोर्ट सेक्शन में कोडरमा स्टेशन काफी अहम है. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खासा ख्याल रखा जा रहा है. आरपीएफ आईजी ने पदाधिकारियों के साथ संरक्षण सभा की बैठक भी की. बैठक के बाद उन्होंने आरपीएफ बैरक का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान आईजी ने जवानों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया. संरक्षण सभा की बैठक है यात्रियों की सुरक्षा के साथ रेल अपराध में कमी लाने, झारखंड से बिहार शराब तस्करी रोकने, और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर रोक लगाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई.

उन्होंने कहा कि ट्रेनों में भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के अलावे रेल यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी ख्याल आरपीएफ के जवान रख रहे हैं और खासकर महिला के सफर को आरपीएफ आसान बनाने में जुटी है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल आरपीएफ जवानों की रहने के लिए बैरक की कमी है लेकिन एक नए बैरक का प्रस्ताव और आरपीएफ थाने का प्रस्ताव भेजा गया है और डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के बाद नए बैरक और नए थाने की आधारशिला रखी जाएगी।

रिपोर्ट : कुमार अमित

आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा 61 कछुआ

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...