
कालका-हावड़ा एक्सप्रेस से आरपीएफ ने 11 बड़े कछुए को किया बरामद, चेकिंग देख कर तस्कर फऱार
गयाजी : रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी से रेल पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन पिट्ठू बैग में रखें कछुए को बरामद किया है। सभी कछुए का साइज काफी बड़ा था। जिसे पिट्ठू बैग में रख कर तस्करी की जा रही थी। आरपीएफ ने बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया है। वहीं पुलिस को देखकर कछुआ तस्कर भागने में सफल रहा।

बैग को खोला गया तो उसमें से 11 बड़े कछुए जिंदा हालत में मिले
दरअसल, कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन गया जंक्शन को पहुंची थी। तभी रेल पुलिस के द्वारा ट्रेन के सभी बोगियों में सघन जांच किया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध हालत में तीन पिट्ठू बैग रखे हुए थे। जब पिट्ठू बैग के बारे में सभी यात्रियों से पूछा गया तो सभी ने भी बैग के बारे में अपनी अनभिज्ञता जताई। वहीं जब बैग को खोला गया तो उसमें से 11 बड़े कछुए जिंदा हालत में मिले जिसे बरामद कर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। इसकी सुचना आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना दिए जहां से वन विभाग की टीम पहुंची और सभी कछुए को अपने साथ ले गई है।
ये भी पढ़े : Gayaji: कभी रहता था गुलजार आज नहीं हैं एक भी लोग, इस वजह से उजड़ गया पूरा गांव…
Highlights




