समस्तीपुर-दरभंगा एनएच-322 के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 225.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति

पटना. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने बासुदेवपुर (समस्तीपुर) से दिलाही (दरभंगा) तक 23.95 कि.मी. राष्ट्रीय राजमार्ग-322 के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 225.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना समस्तीपुर एवं दरभंगा जिलों के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और यातायात सुगम व सुरक्षित बनेगा। परियोजना का कार्य 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा तथा इसके बाद पांच वर्षों तक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।

पथ निर्माण मंत्री, बिहार, नितिन नवीन ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मुसरीघरारी–दरभंगा के बासुदेवपुर से दिलाही पथान्स का एनएच-322 का उन्नयन समस्तीपुर और दरभंगा के लोगों के लिए बड़ी राहत है। इस सड़क के बेहतर होने से जाम की समस्या दूर होगी, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार परियोजना के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए हर संभव सहयोग देगी।”

इस परियोजना में पांच मौजूदा वृहद पुल बरकरार रहेंगे और जटमालपुर (150 मी.) पर एक नए वृहद पुल का निर्माण किया जाएगा। एक लघु पुल बरकरार रहेगा, जबकि जटमालपुर (25 मी.), बिशुनपुर (60 मी.) और दिलाही (25 मी.) पर तीन लघु पुलों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। कुल 27 बॉक्स कल्वर्ट प्रस्तावित हैं, जिनमें 19 मौजूदा एवं आठ नए निर्माण शामिल हैं। सभी बॉक्स कल्वर्ट 2×2 मीटर आकार के होंगे।

इसके अंतर्गत कुल 4.2 कि.मी. का री-एलाइन्मेंट गोपालपुर, कल्याणपुर, जटमालपुर एवं बिशुनपुर चौक के समीप किया जाएगा। परियोजना में बस लेन, क्रैश बैरियर, ट्रैफिक साइन, शहरी जंक्शन सुधार एवं रोड सेफ्टी फीचर्स पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस परियोजना हेतु तीखे मोड़ वाले स्थानों पर जामिति सुधार हेतु मात्र ही भू-अर्जन का कार्य किया जाना है, इससे परियोजना में भू-अर्जन के कारण कोई समस्या उत्पन्न होने की संभावना नहीं होगी।

यह सड़क चौड़ीकरण समस्तीपुर और दरभंगा जिलों के बीच तेज व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करेगा, व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को गति देगा तथा स्थानीय उद्योगों और रोजगार के अवसरों को सशक्त बनाएगा। इसके साथ ही पथ निर्माण विभाग की राज्य के सुदूर इलाकों को चार घंटे में राजधानी पटना से जोड़ने की परिकल्पना को भी बल मिलेगा।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...