आरएसएस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी की गोली मारकर हत्या

धनबाद: आरएसएस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी की गोली मारकर हत्या – मंगलवार को भाजपा नेता शशिकांत पांडेय की सड़क दुर्घटना में  मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम भी नही हुआ था कि देर रात धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के जाने माने आरएसएस कार्यकर्ता एवं ग्राम रक्षा दल के सदस्य दूमा गांव निवासी शंकर दां की  अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

घटना देर रात 11 बजे की है। बतौर ग्राम रक्षा दल के सदस्य के रूप में वे रात को शहरपुरा जा रहे थे। रास्ते में दुमा कब्रिस्तान के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। शंकर दां पिछले तीन दशक से संघ से जुड़े हुए थे।

वे धनबाद जिला वनवासी कल्याण केन्द्र के जिला कार्य प्रमुख थे।इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

आरएसएस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी की गोली मारकर हत्या

पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।  पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, संघ के पुराने कार्यकर्ता मोती लाल मुर्मू ने घटना की निदा करते हुए हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

 

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...