‘अफवाह बन गया एक खौफनाक वारदात की वजह’

कटिहार : बीते दिनों कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजला गांव में हुए डकैती कांड के पीछे की वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आठ-नौ मार्च की रात शेख जरदीश के घर पर दो दर्जन से अधिक डकैतों ने हथियार के साथ हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। साथ ही दहशत फैलाने के लिए बम फोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले से जुड़े छानबीन शुरू की तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।

दरअसल, इस गांव में यह अफवाह फैली है की शेख जरदिश के घर चिराग से जिन्न निकला है, जिसने सोने-चांदी, अशरफियों से भरा घड़ा दिया है। अब ये अफवाह गांव मे आग की तरह फैली गई। जिसकी भनक गांव के ही शख्स मो अकील को लगी, जिसने डकैतों के साथ मिलकर इस पूरे प्लान को रच डाला। कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने इस डकैती कांड का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस घटना में शामिल चार डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि इन चारों डकैतों में भुवनेश्वर केवट, जाकिर हुसैन, अरविंद घोष और मोहम्मद अकील शामिल है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, तीन देसी कट्टा, छह गोली, दो बम, दो मैगजीन और लूटी गई आभूषण एवं 20,600 रुपए नगद बरामद किया गया है। अब हैरान कर देने वाली बात यह है कि एक अफवाह में एक बड़ी वारदात की वजह बन गई जिससे पूरा गांव सहम गया। ताबड़तोड़ फायरिंग और बम के धमाकों ने इस इलाके को दहला दिया था लेकिन इसके पीछे की वजह जान कर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर है।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...