भागो-भागो Ranchi में भालू आया, ग्रामीण को नोचकर किया बुरी तरह घायल और…

Ranchi : राजधानी रांची में जंगली भालुओं का आतंक देखने को मिला है। रांची के लापुंग थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलेजा गांव का बताया जा रहा है जहां भालुओं ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Palamu : जमीन विवाद में चली गोली, तीन घायल, एक की स्थिति गंभीर… 

गंभीर रुप से घायल ग्रामीण का परवल साहू बताया जा रहा है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरो ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और गंभीर रुप से घायल ग्रामीण का हाल-चाल जाना और परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया।

Ranchi : शौच के लिए निकला था ग्रामीण

मिली जानकारी के अनुसार परवल सुबह शौच के लिए निकला था इसी बीच तीन जंगली भालुओं ने उसपर हमला कर दिया। हमले में परवल साहू बुरी तरह से घायल हो गया। खून से लतपथ होने के बावजूद भी उसने किसी तरह भागकर एक गड्ढे में छुपकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : दशहरा से पहले रांचीवासियों को सीएम हेमंत सोरेन ने दी बड़ी सौगात, कांटाटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन…

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही भालुओं ने हमला कर एक ग्रामीण की मौत हो गई थी जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गए थे। सूचना है कि एक मादा भालू अपने बच्चों के साथ इलाके में घूम रही है। इस दौरान रास्ते में दिख रहे लोगों पर हमला कर रही है। इन घटनाओं को बाद भी वन विभाग की टीम नदारद दिख रही है।

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img