रूस ने देर रात फिर किये हवाई हमले, खारकीव के कई इमारतों में लगी आग

रूस ने देर रात फिर किये हवाई हमले, खारकीव के कई इमारतों में लगी आग

नई दिल्ली : रूस ने देर रात फिर किये हवाई हमले, खारकीव के कई इमारतों में लगी आग- यूक्रेन के

खिलाफ रूस का हमला लगातार जारी है. रूस ने देर रात खारकीव पर फिर से हवाई हमले शुरू कर दिए हैं.

बताया जा रहा है कि इस हमले में कई इमारतों में आग लग गई है.

इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है.

मालूम हो कि रूस ने कल यूक्रेनी शहर मारियुपोल और वोल्नोवाखा के

नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सीजफायर की घोषणा की थी.

लेकिन नागरिकों को वहां सुरक्षित निकालने के लिए बनाया गया

ह्यूमन कॉरिडोर बहुत देर तक खुला नहीं रह सका.

कुछ ही घंटे बात रूस ने फिर से हमले शुरू कर दिए थे.

परमाणु संयंत्र पर रूस का कब्जा

यूक्रेन ने आईएईए (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) को बताया था कि रूसी सेना ने जेपोरिजजिया परमाणु संयंत्र की साइट पर नियंत्रण कर लिया है. हालांकि संयंत्र के छह रिएक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है. वहीं दो दिन पहले अमेरिका ने यूएनएससी की आपातकालीन बैठक में रूस से कहा था कि वह परमाणु संयंत्रों को युद्ध का हिस्सो ना बनाए.

जेलेंस्की ने बाइडेन से मांगी मदद

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात कर मदद मांगी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि जेलेंस्की ने बाइडेन से रूस पर लगाए गए सभी आर्थिक प्रतिबंध जारी रखने की बात कही है. साथ ही यूक्रेन को जल्द से जल्द आर्थिक मदद पहुंचाने की मांग की है.

कल होगी तीसरे चरण की वार्ता

यूक्रेन और रूस जंग खत्म करने के लिए सोमवार को तीसरे चरण की वार्ता करेंगे. दोनों देशों के बीच अब तक दो दौर की वार्ता हो चुकी है. हालांकि पिछली दोनों बातचीत में युद्ध को रोकने का कोई हल नहीं निकला पाया था. उम्मीद है कि तीसरे चरण की बातचीत में कोई हल निकल सके.

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...