यूक्रेन ने रूस को ताबड़तोड़ ड्रोन हमलों से दहलाया

डिजिटल डेस्क : यूक्रेन ने रूस को ताबड़तोड़ ड्रोन हमलों से दहलाया। यूक्रेन ने मंगलवार को सऊदी अरब में प्रस्तावित शांति वार्ता से पहले ही रूस को ताबड़तोड़ ड्रोन के हमलों से दहला दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मॉस्को पर यूक्रेन ने बहुत बड़ा हमला किया है। मॉस्को पर एक साथ 70 ड्रोन दागे गए हैं। बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने रूस में करीब एक घंटे तक लगातार हमले किए हैं।

इन हमलों में कई रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया गया है। रूस की राजधानी मास्को के करीब के शहरों पर भी कई हमले हुए हैं।

रूस ने 58 यूक्रेनी ड्रोनों को किया नष्ट

रूस पर यूक्रेन के ताजा हमले की चौंकाने वाली जानकारी पर सभी की नजरें टिकी हैं। बताया जा रहा है कि रूस के कोलोम्ना और डोमोडेडोवो में लगातार कई हमले हुए हैं। रूसी एयर डिफेंस ने अभी तक करीब 58 ड्रोनों को नष्ट कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के हमले लगातार जारी है। इन हमलों को देखते हुए मास्को एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

हमले में होने वाली हताहतों की अभी जानकारी नहीं दी गई है। इस हमले जेद्दा में होने वाली शांति वार्ता को प्रभावित कर सकते हैं।

सऊदी की शांति वार्ता में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की खुद मौजूद

इस बीच, सऊदी अरब में रूस और यूक्रेन युद्ध में शांति वार्ता शुरू होने वाली है। उसके लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, अमेरिकी मंत्री मार्को रुबियो और रूसी अधिकारी सऊदी अरब पहुंचे हैं।

उस शांति वार्ता शुरू होने से पहले ही जेलेंस्की की ड्रोन सेना ने रूस को दहला दिया है। इन हमलों के बाद बातचीत से पहले जेलेंस्की की मंशा पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के सऊदी अरब पहुंचने पर मोहम्मद बिन सलमान ने स्वागत किया। जेद्दा के लिए रवाना होने से पहले जेलेंस्की ने शांति वार्ता के प्रयासों के लिए सऊदी अरब सरकार का धन्यवाद की और मध्यस्थता में मोहम्मद बिन सलमान की भूमिका की सराहना की।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...