Advertisment

25 वर्षीय गर्भवती महिला की निर्मम हत्या, दहेज के लिए हत्या का आरोप

चतराः प्रतापपुर थाना क्षेत्र का शिव मंदिर इलाके में एक गर्भवती महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

एसडीपीओ, अविनाश कुमार ने बताया कि मृतिका के परिजनों की सूचना पर प्रतापपुर, थाना आरोपी पवन गुप्ता के घर पहुंची तो 25 वर्षीय गर्भवती ममता देवी का शव मिला। इसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

परिजनों के अनुसार ममता की शादी करीब 3 वर्ष पूर्व पवन गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पवन गुप्ता और उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर ममता के साथ मारपीट किया करता था। ममता छह माह की गर्भवती थी, बावजूद इसके ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया।

ससुराल वालों ने कहा कि सीढ़ियों से गिरने से हुई मौत

जबकि आरोपियों के अनुसार ममता की मौत सीढ़ियों से गिरने से हुई है। एसडीपीओ ने कहा कि मामले कि हर संभावित पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी परिस्थिति में ना तो कोई निर्दोष जेल जाएगा और ना कोई दोषी बचेगा।

रिपोर्टः-सोनु भारती

दहेज के दानवों ने ले ली एक और विवाहिता की जान, वारदात करके सभी आरोपी हुए फरार

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...