रैयतों का भूख हड़ताल शुरू, आत्मदाह की दी धमकी

बोकारो : DPLR के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की रैयतों ने शुरुआत की है. रैयतों ने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो हम सभी आत्मदाह करेंगे. बता दें कि तुपकाडीह निवासी विक्रम कुमार महतो को पुनर्वास के रूप में जैनामोड़ में 10 डिसमिल जमीन DPLR के माध्यम से आवंटन किया गया था, जो दखल कब्जा नहीं कराया गया.

2017 में NHAI के द्वारा 6 डिसमिल जमीन अधिकृत किया गया है. 6 डिसमिल जमीन का मुआवजा राशि NHAI द्वारा दिया, लेकिन बचेे हुए 4 डिसमील का दखल कब्जा अभी तक नहीं कराया गया. वहीं चौताटांड निवासी गणेश साव की भी समस्या विक्रम कुमार महतो जैसा ही है. मगर गणेश साव का 10 डिसमील आवंटन में 5 डिसमिल जमीन NHAI के द्वारा अधिकृत किया गया.

चौताटांड निवासी विरेन्द्र कुमार को आज तक पुनर्वास की जमीन DPLR के द्वारा आवंटन नहीं किया गया, जबकि आज तक तीन बार पुनर्वास की जमीन के लिए आवेदन दिया गया है. पुनर्वास क्षेत्र जैना में अतिक्रमण किये हुए जमीन को अभी तक खाली क्यों नहीं कराया गया. जबकि DPLR अतिक्रमणकारियों की सूची, जिनकी संख्या 33 है, विगत कुछ साल पहले ही जारी कर चुका है. लगातार जरीडीह सीओ के टाल-मटोल की वजह से आखिरकार भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

कपड़ों पर जीएसटी दर बढ़ाए जाने का विरोध, पूरे झारखंड में व्यापारियों ने किया सांकेतिक हड़ताल

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...