खगड़िया में डबल मर्डर से हड़कंप, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

खगड़िया : खगड़िया में दो युवक के बहियार में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना गोगरी थाना क्षेत्र के मीरगंज बहियार की है।बताया जाता है कि आज जब लोग उस बहियार में शौच करने के लिए गया तो उस जगह दो शव लोगों ने देखा। वहीं शव की पहचान महेशखूंट कर इंग्लिश तोला निवासी प्रवीण कुमार और नवीन कुमार के रूप में हुई है।

इसकी सूचना लोगों ने गोगरी थाने पुलिस को दी। मौके पर गोगरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है। इस संदर्भ में एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। इस संबंध में गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों से पूछताछ कर इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों मृत युवक पेशा से कार्यक्रम में नाच-गान करने वाले प्रतीत हो रहे हैं। वहीं नाच-गान करने वाले वाले पोशाक भी पहने हुए है।दोनों युवकों की पहचान पुलिस के द्वारा कराई जा रही है।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img