Radha Govind University में ‘सेफर इंटरनेट डे 2026’ का हुआ आयोजन, कुलाधिपति बी.एन. साह ने कार्यक्रम को किया संबोधित

Ramgarh: Radha Govind University के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा मंगलवार को ‘सेफर इंटरनेट डे 2026’ के अवसर पर “स्मार्ट टेक, सुरक्षित विकल्प – एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की खोज” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम में एआई तकनीक की बढ़ती उपयोगिता, डेटा गोपनीयता, साइबर अपराध, डीपफेक, फेक न्यूज़ तथा डिजिटल सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विशेष बल दिया और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की आवश्यकता बताई।

Radha Govind University कुलाधिपति बी.एन. साह ने क्या कहा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलाधिपति बी.एन. साह ने कहा कि डिजिटल युग में एआई परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वे तकनीक का उपयोग समझदारी और जिम्मेदारी के साथ करें।

सचिव प्रियंका कुमारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक तकनीकी परिवर्तनों से जोड़ते हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा संचालन किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, इंजीनियरिंग संकाय के व्याख्यातागण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!