Ramgarh में अरुणा बुधिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0 का भव्य शुभारंभ, 110 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा आयोजित अरुणा बुधिया मेमोरियल इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0 का शुभारंभ 10 फरवरी को सिरका क्रिकेट स्टेडियम, रामगढ़ में बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। यह टूर्नामेंट 10 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी, 2026 तक चलेगा।

अरुणा बुधिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0 – प्रतियोगिता का उद्देश्य क्या है-

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और समन्वय को मजबूत करना है। स्वर्गीय अरुणा बुधिया की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट संगठन में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जैको वेंटर, मैनेजिंग डायरेक्टर – ओर एंड मेटल, साउथ अफ्रीका के श्री गौरव बुधिया, डायरेक्टर, बीएफ़सीएल, श्री टेबोगो रालेका, सेल्स डायरेक्टर , ओर एंड मेटल, साउथ अफ्रीका, श्री संभु पाधी, एजीएम ,ओर एंड मेटल इंडिया तथा श्री सत्यकी बिस्वास, मैनेजर, ओर एंड मेटल के साथ अरुणा बुधिया मेमोरियल इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0 का शुभारंभ किया।

अरुणा बुधिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0 – 8 टीम ले रही हैं हिस्सा

इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 110 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन मैच एडमिन एवेंजर्स और कमर्शियल वॉरियर्स के बीच खेला गया, जो दर्शकों के लिए एक रोमांचक मुकाबला साबित हुआ।

प्रतियोगिता को दो समूहों में विभाजित किया गया है:

ग्रुप A:

पावर पैंथर्स, सुपर जायंट्स, एच.ओ. हंटर्स, फेरो फाइटर्स

ग्रुप B:

एडमिन एवेंजर्स, कमर्शियल वॉरियर्स, इंडक्शन स्टार्स, स्पंज स्ट्राइकर्स

लीग मैचों के बाद शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

पहला सेमीफाइनल 24 फरवरी को, दूसरा सेमीफाइनल 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 28 फरवरी, 2026 को सिरका क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बीएफ़सीएल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन कर्मचारियों के बीच सामंजस्य, अनुशासन और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करते हैं।

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...